हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक के बीच अपने हाथ पर बने उनके नाम के टैटू को हटवा दिया है। सपना दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो पहुंची थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इस दौरान वीर साहू ने अपनी एल्बम 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट' का पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने 'लायन इज कम बैक' लिखा है। पोस्टर के साथ एक गाना भी लगाया है, जिसके बोल 'दिलदार कोई-कोई' हैं।

2021 में बनवाया था वीर साहू के नाम का टैटू

विज्ञापनIn-Article Banner

सपना चौधरी ने साल 2021 में अपने हाथ पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया था। उस वक्त इसे उनके रिश्ते से जुड़ी खास पहचान के तौर पर देखा गया था।

सपना ने पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में जानकारी दी था कि शूटिंग के बीच हाथ पर बने इस टैटू को छिपाना काफी मुश्किल होता था। अलग-अलग शूटिंग और कार्यक्रमों में इसे छिपाने हेतु उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

लेजर ट्रीटमेंट से हटवाया टैटू

सपना चौधरी का सामने आया वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो का कहा जा रहा है। वीडियो में वह अपने हाथ पर बने वीर साहू के नाम के टैटू को लेजर ट्रीटमेंट के जरिए हटवाती दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि इसी बीच सपना खुद भी अपने मोबाइल फोन से पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है। सपना के हाथ पर बने इस टैटू को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है।

वीर साहू ने एल्बम का पोस्टर जारी किया

सपना चौधरी के टैटू हटवाने का वीडियो सामने आने के बीच वीर साहू की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है। वीर साहू ने अपनी एल्बम प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट का पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने स्टेटस पर लिखा- 'लायन इज कम बैक'।

वीर साहू ने एल्बम के पोस्टर के साथ एक गाना भी लगाया है। इसके बोल हैं- 'दिल तो सब पर है, परंतु दिलदार कोई-कोई... बेमतलब है प्यार करे कोई-कोई... जिस्मां के हांडे व्यापारी भतेरे, गानिया करार पावें कोई-कोई।'

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर