बठिंडा। दिवाली की रात बठिंडा की मॉल रोड स्थित चंडीगढ़ ऑप्टिकल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दुकानदार रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके कुछ वक्त पश्चात ही दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल महकमा को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, परंतु इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुकान में हुए नुकसान का सही आकलन छानबीन के पश्चात ही सामने आ सकेगा।
बठिंडा में चंडीगढ़ ऑप्टिकल की दुकान आग लगी:दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान
दिवाली की रात बठिंडा की मॉल रोड स्थित चंडीगढ़ ऑप्टिकल की दुकान में अचानक आग लग गई। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, परंतु इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
EEditor
9 नव॰ 2026, 08:09 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






