- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Ironman 70.3 Goa: Bathinda University Researcher Pankaj Deshwal Finishes
बठिंडा में स्थित पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंग्रेजी साहित्य महकमा के शोधार्थी पंकज देशवाल ने गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता 'आयरनमैन 70.3 गोवा 2026' में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ सहित कुल 113
तीनों चरणों में दिखाया दमखम पंकज देशवाल ने पहला चरण 1.9 किलोमीटर की समुद्री तैराकी 47 मिनट 24 सेकंड में पूरा किया। इसके पश्चात 90 किलोमीटर की साइकिलिंग में 2 घंटे 59 मिनट 3 सेकंड का समय लिया। अंतिम चरण में 21.1 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 21 मिनट 49 सेकंड में पूरी की। तीनों चरणों के बीच ट्रांजिशन वक्त को मिलाकर उन्होंने 6 घंटे 23 मिनट 55 सेकंड में फिनिश लाइन पार की। कुलपति ने दी बधाई पंकज देशवाल की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. रामकृष्ण वुसिरिका ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा और शोध गतिविधियों के साथ इस तरह की चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता हासिल करना उल्लेखनीय है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि पंकज की उपलब्धि युवाओं को पढ़ाई और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने हेतु प्रेरित करेगी।







