चार एसडीपी स्कूलों की संयुक्त वार्षिक एथलेटिक मीट नवंबर में आयोजित की गई। इसमें 3000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एस.डी.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हजूरी रोड (प्रचारक स्कूल), एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रांच बस्ती जोधेवाल और ओ.पी. गुप्ता मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किला मोहल्ला के छात्र शामिल हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेखेवाल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शामिल हुए। वहीं, समापन समारोह में एसडीपी सभा और एसडीपी संस्थानों के अध्यक्ष बलराज कुमार भसीन प्रमुख अतिथि रहे। विद्यार्थियों ने एरोबिक्स, रेट्रो शो, योग, पीटी शो और गिद्दा की प्रस्तुतियां दीं। प्रिंसिपल जसवीर सिंह चौहान ने वर्षभर की खेल उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की। समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। अंडर-19 (लड़के): शहनूर, अंडर-17 (लड़के): इस्ताक पठान, अंडर-19 (लड़कियां): प्राची, अंडर-17 (लड़कियां): वर्षा। इस अवसर पर लेखराज अरोड़ा, धारी शाह सिंगला, विजय इंदर गुप्ता और ओंकार सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जसवीर सिंह चौहान, डॉ. संजीव बिंद्रा, डॉ. रंजना सूद, मुक्ता शर्मा और जिनी तलवार ने अतिथियों का स्वागत किया
एसडीपी स्कूलों की संयुक्त वार्षिक एथलेटिक मीट, 3000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया
चार एसडीपी स्कूलों की संयुक्त वार्षिक एथलेटिक मीट नवंबर में आयोजित की गई। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेखेवाल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शामिल हुए।
EEditor
29 नव॰ 2026, 04:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






