- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Case Filed Against Contractor For Death Of Cow Due To Electric Current
लाल सिंह नगर की गली नंबर 24/2ए में बिजली की तारों में करंट आने से गाय उसकी चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने अभियुक्त ठेकेदार अजय कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह निवासी लाल सिंह शहर ने बयान दिया कि 26 नवंबर को आरोपी अजय कुमार अपने मकान के निर्माण कार्य हेतु बिजली की तारें लगवा रहा था। इल्जाम है कि इन तारों में अनेक जगह जोड़ किए गए थे।
इसी कारण तारों में करंट फैल गया और एक गाय उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से गाय की जान चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 27 नवंबर को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।







