पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन को लेकर भाजपा पूरी स्ट्रेटजी से जुट गई है। पार्टी ने चुनाव से पहले दो अहम कमेटियों का गठन किया है। इनमें एक चार्जशीट कमेटी है। जिसकी जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी गई है, जबकि मेनिफेस्

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दोनों कमेटियों की घोषणा की। इनमें पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और अन्य मुख्य चेहरों को शामिल किया गया है।

सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में चार्जशीट कमेटी

विज्ञापनIn-Article Banner

भाजपा ने चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन सुनील जाखड़ को बनाया है। यह कमेटी विपक्षी दलों की सरकारों के कामकाज, कमियों और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का काम करेगी।

कमेटी में इकबाल सिंह लालपुरा, जीत सांपला, श्वेत मलिक, महारानी परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एसएसएस चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को सदस्य बनाया गया है।

अविनाश राय खन्ना को मेनिफेस्टो कमेटी की कमान

भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना करेंगे। कमेटी पार्टी के चुनावी वादों और पंजाब के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का काम करेगी।

इस कमेटी में मनप्रीत सिंह बादल, अश्विनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमित सिंह सोढ़ी, अश्विनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, परम्पल कौर और एचएस फूलका को शामिल किया गया है।

दोनों कमेटियों के गठन को भाजपा की 2027 विधानसभा निर्वाचन की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी जहां चार्जशीट के जरिए विपक्ष को घेरने की तैयारी कर रही है, वहीं मेनिफेस्टो कमेटी के माध्यम से जनता के सामने अपना चुनावी एजेंडा रखने की दिशा में काम करेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट