पंजाब की राजनीति में हुए नए सियासी समीकरणों के बीच जालंधर सेंट्रल से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने अकाली-भाजपा गठबंधन का स्वागत किया है। उन्होंने इस गठबंधन को ऐतिहासिक करार देते हुए बताया कि जब-जब पंजाब में दोनों पार्टियां एक

इसी बीच उन्होंने अकाली दल के एनडीए (NDA) में शामिल होने पर खुशी जताते हुए स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि आज राष्ट्र के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर आधिकारिक रूप से गठबंधन का ऐलान किया है। इस मौके पर सुखबीर बादल के साथ रवनीत सिंह बिट्टू भी एक साथ नजर आए। सबसे पहला काम कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना कालिया ने बताया कि गठबंधन की प्रमुख प्राथमिकता पंजाब में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना और गैंगस्टरवाद का पूरी तरह सफाया करना होगा। इसके अलावा प्रदेश से नशे के खात्मे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह अपने पिछले पंजाब दौरे के बीच पहले ही स्पष्ट संकल्प जता चुके हैं। वहीं, आगामी 8 दिसंबर को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की जयंती पर मोगा में शिरोमणि अकाली दल की ओर से एक विशाल रैली का कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट