मोगा के निहाल सिंह वाला में रहने वाली नाबालिगा से उसके चचेरे भाई को प्यार हो गया। चचेरा भाई उससे शादी करना चाहता है। युवक नाबालिगा को लुधियाना से शादी की नीयत से भगाकर ले गया। युवक दो महीने पहले भी नाबालिगा को भगाकर ले गया था, तब दो दिन पश्चात लड़की को बरामद कर लिया गया था। युवक बार-बार लड़की को भगाने का प्रयास कर रहा था, तो लड़की के पिता ने उसे लुधियाना अपने छोटे भाई के पास छोड़ दिया। युवक को जैसे ही भनक लगी कि लड़की लुधियाना में है, तो वह भी लुधियाना पहुंच गया। लड़की घर से सामान लेने हेतु निकली और वह उसे अपने साथ भगाकर ले गया। लड़की के पिता की शिकायत पर अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अहमदगढ़ मंडी निवासी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी प्रारंभ कर दी है। नाबालिगा को भगाने के पीछे की कहानी सिलसिलेवार जानिए...