न्यू चंडीगढ़ की ओमैक्स सोसाइटी के एक फ्लैट में चोरी करने घुसे 2 हथियारबंद बदमाशों ने घर के मालिकों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने गोली चलाई, जो एक युवक की टांग में लगी। वहीं, उसके भाई के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। दोनों भाइयों को चोटें आई हैं

गोली लगने से जख्मी युवक को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। थाना मुल्लांपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस को दी शिकायत में अभिजीत शर्मा (41) ने बताया कि वह मोहाली की एक आईटी फर्म में काम करता है। 18 नवंबर को उसके पिता सुरेश शर्मा को पड़ोसी प्रवीण चलाना का फोन आया। पड़ोसी ने कहा कि उनके फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। उन्हें शक था कि रात के समय कोई व्यक्ति फ्लैट में घुसा है। इसके बाद अभिजीत अपने भाई अभिषेक और पिता के साथ रात करीब 11:15 बजे फ्लैट नंबर 680-डी की पड़ताल करने पहुंचा।

अंदर मिले दो हथियारबंद बदमाश

परिवार के लोग फ्लैट में पहुंचे तो प्रमुख दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो 2 अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। इनमें से एक के पास तेजधार हथियार और पेचकस था, जबकि दूसरे के पास देसी पिस्तौल थी। परिवार के लोगों को देखते ही दोनों ने उन पर हमला कर दिया।

एक बदमाश ने अभिजीत पर गोली चला दी, जो उसकी टांग में लगी। वहीं, दूसरे ने अभिषेक के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।

परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद अभिषेक अपने घायल भाई अभिजीत को अस्पताल लेकर पहुंचा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 331(6), 331(8), 351(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट