अमृतसर | वीरवार को मौसम साफ और सुबह-शाम हल्की धुंध छाई रही। दिन का अधिकतम पारा 30.0 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम के साथ हवा की गुणवत्ता फिक्र बढ़ा रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक्यूआई 322 दर्ज हुआ, जो बेहद खराब श्रेणी में है। अगले एक सप्ताह तक मौसम ज्यादातर खुश्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना बेहद कम है।
Source: Dianik Bhaskar







