अमृतसर | दिवाली तथा बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर एडवांस इंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा ड्रीमसिटी, मानांवाला स्थित सेंट्रल ग्रीन पार्क में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। आयोजन में उपस्थित निवासियों ने गुरबाणी का श्रवण किया । इस मौके फर्म द्वारा ड्रीमसिटी क्लब में कर्मियों हेतु दिवाली समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें समस्त स्टाफ मेंबर्स ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों, लंगर-स्नैक्स और गिफ्ट्स की व्यवस्था की गई।
Source: Dianik Bhaskar







