शुक्रवार को धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार सज चुके हैं। लोग आज सोने-चांदी के गहनों और बर्तनों की खरीदारी करेंगे। सुबह 10:30 बजे त्रयोदशी तिथि लगने के पश्चात पूरा दिन कभी भी सोना, चांदी, बर्तन या वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:06 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। छोटे से लेकर बड़े व्यापारिक अपनी प्रतिष्ठानों में शानदार ऑफर्स की होड़ मची हुई है। कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। -फोटो : सुनील कुमार

Source: Dianik Bhaskar