राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मुलाजिम यूनियन, पंजाब के सदस्यों ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों पर ठोस फैसला की मांग दोहराई।
इस दौरान, चंडीगढ़ में सरकार द्वारा गठित कर्मी भलाई समिति के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक हुई, जिसमें मांगों पर चर्चा की गई। इसके पश्चात कर्मचारियों में समाधान की आशा जगी है। यूनियन ने बताया कि शीघ्र एक और निर्णायक बैठक होने की संभावना है।
यूनियन नेता डॉ. पंखुड़ी के मुताबिक कर्मचारियों की प्रमुख मांग सेवाओं का नियमितीकरण और पंजाब सरकार के अन्य कर्मचारियों की प्रकार सेवा लाभ देने हेतु ठोस नीति बनाना है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि लिखित अधिसूचना तक आंदोलन जारी रहेगा। 1 दिसंबर को संगरूर में राज्य स्तरीय रोष रैली आयोजित की जाएगी।







