- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- SAAE India's 9th Annual Conference Begins, Discusses Alternatives To Animal Experimentation
लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी में सोसाइटी फॉर अल्टरनेटिव्स टू एनिमल एक्सपेरिमेंट्स (एसएएई-इंडिया) की 9वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। पंजाब में पहली बार आयोजित यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन वीरवार से शनिवार तक चलेगा।
कार्यक्रम स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) के सहयोग से किया है, जिसका विषय पशु प्रयोगों के नैतिक और तकनीक-आधारित विकल्प रखा गया है। उद्घाटन सत्र में सीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन ने अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
विशेष अतिथि के तौर पर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के वाइस चांसलर प्रो. राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे। एसएएई-इंडिया के अध्यक्ष डॉ. वाईके गुप्ता ने पशु प्रयोगों के विकल्प विकसित करने एवं नैतिक अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और भारत के वैज्ञानिक व उद्योग विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑर्गन-ऑन-चिप, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी और न्यू अप्रोच मेथडोलॉजीज पर चर्चा कर रहे हैं। चांसलर सरदार चरणजीत सिंह चन्नी और प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने इसे शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कहा।







