- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Congress Workers Opened Black Umbrellas To Protest Against AAP Rally In Moga.
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली के विरोध में काली छतरियां खोलकर प्रदर्शन किया। यह विरोध एससी डिपार्टमेंट पंजाब के जनरल सेक्रेटरी राहुल डुल्गच की अगुआई में किया गया, जिसमें पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया गया।
राहुल डुल्गच ने कहा कि मोगा रैली में आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप द्वारा फिर से झूठे नारों और वादों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश होगी, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता काली छतरियों के साथ रोष मार्च कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने इल्जाम लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाबियों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की।
उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम एससी समुदाय से नहीं बनाया गया, तीन महीनों में चिट्टा खत्म करने और बरगाड़ी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के वादे पूरे नहीं हुए एवं रेत से राजस्व जुटाने के दावे भी सफल नहीं रहे। प्रदर्शन में गौतम ठाकुर, मनी खीवा, तुषारदीप बॉबी, कुलदीप बिष्ट, साहिल धींगांन, पुनीत मछल, समीर मेहरा, तुषार सचदेवा, मनदीप, अमन, आकाश और वरुण कुमार उपस्थित रहे।







