पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तार किए गए गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और परमजीत कौर।

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पुलिस ने गश्त के बीच एक महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त गांव संतोख सिंह वाला के रहने वाले हैं। पुलिस को आशंका है कि बरामद हथियार पाकिस्तान से आए हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापनIn-Article Banner

शक के आधार पर रोककर ली तलाशी

जलालाबाद सदर थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के सिलसिले में क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान ग्राम बग्गे के उताड़ के पास सामने से एक महिला और एक व्यक्ति बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और परमजीत कौर निवासी ग्राम संतोख सिंह वाला के रूप में हुई है। दोनों आपस में देवर-भाभी है।

बरामद पिस्टलों के पाकिस्तान से आने की आशंका

एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हथियारों की सप्लाई और उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा सके।

पुलिस को बरामद पिस्टलों के पाकिस्तान से आने की आशंका है। हालांकि, हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संभावित संपर्कों को लेकर पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बीच प्रकरण में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट