- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala Firing Case | Two Arrested For Extortion & Firing At Medical Store
कपूरथला जिले के ग्राम मोठांवाल में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने और उसके घर पर गोलियां चलाने के मामले में कपूरथला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो अवैध .30 बोर द
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेता (पुत्र परमजीत सिंह, निवासी कपूरथला) और मनदीप सिंह उर्फ गोली (पुत्र निर्मल सिंह, निवासी चक्क कोटला, सुल्तानपुर लोधी) के रूप में हुई है।
एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को विदेश में बैठे एक व्यक्ति ने ग्राम मोठांवाल के मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम न देने पर हमलावरों ने संचालक के घर पर फायरिंग की थी। इस मामले में 28 अक्टूबर को थाना सुल्तानपुर लोधी में एफआईआर नंबर 247 दर्ज की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 308(4), 125, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 लगाई गई हैं।
मामले को सुलझाने के लिए एसपी हरविंदर सिंह और एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेन्दर वर्मा की निगरानी में सीआईए कपूरथला के रमन कुमार, टेक्निकल सेल के इंचार्ज चरणजीत सिंह और थाना सुल्तानपुर लोधी के एसआई दविंदर पाल की विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
मुखबिरी के पश्चात की गई थी फायरिंग, 5 दिन के रिमांड पर अभियुक्त
पुलिस जांच में सामने आया है कि मनदीप सिंह उर्फ गोली ने ही मेडिकल स्टोर संचालक की जानकारी जुटाकर विदेश में बैठे दविंदर सिंह उर्फ राजा (पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी ग्राम चंगा कलां, थाना शाहकोट, जिला जालंधर) को दी थी। इसके बाद दविंदर सिंह ने फिरौती की मांग की और उसी के निर्देश पर गुरचेत सिंह व मनदीप सिंह ने संचालक के घर पर गोलियां चलाई थीं।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो .30 बोर देसी पिस्टल और बाइक (PB-41-D-3338) बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त मनदीप सिंह उर्फ गोली के खिलाफ पहले भी 2 मई 2025 को थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत एक केस दर्ज है। पुलिस अब रिमांड के बीच अन्य संलिप्त लोगों और विदेश में बैठे आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







