त्योहारों के सीजन में मिठाइयों में मिलावट रोकने हेतु स्वास्थ्य महकमा ने जांच अभियान तेज कर दिया है। फरीदकोट जिले के जैतो और बाजाखाना में फूड सेफ्टी विंग की टीम ने हलवाई की दुकानों पर पड़ताल की। जैतो में घटिया गुणवत्ता की करीब 50 किलो मिठाई मिली, जिसे

डीसी राहुल चाबा और सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप सिंगला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप चहल ने दुकानों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की छानबीन की। उन्होंने दुकानदारों को खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने के बीच सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मिठाइयां ढककर रखने की हिदायत

विज्ञापनIn-Article Banner

अफसर ने दुकानदारों को मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ ढककर रखने के साथ दुकानों और रसोई में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि मिलावटी या घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों तक जारी रहेगा अभियान

फूड सेफ्टी अफसर ने बताया कि त्योहारों के बीच लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु पड़ताल अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान टीम सहायक त्रिलोक सिंह भी मौजूद रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar