जालंधर के नकोदर-जालंधर रोड पर बेसहारा पशुओं की वजह से हुए हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान ग्राम हरीपुर निवासी शिव कुमार (पुत्र गुलजारी लाल) के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब शिव कुमार बाइक पर घर लौट रहे थे।

मार्ग में अचानक बेसहारा पशुओं का झुंड सामने आ गया और उनकी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव कुमार ने मौके पर ही जान गंवा दी।

मृतक के ग्राम के रहने वाले गुरविंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि शिव कुमार घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पशुओं का झुंड आ गया और हादसा हो गया। जानकारी मिलने पर नकोदर सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंपा शव

नकोदर सिटी के एसएचओ हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने और हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar