मोगा जिले में बुघीपुरा चौक के पास जोगिंदरपाल शर्मा और उनके साथियों ने गौवंश से भरी बोलेरो पिकअप पकड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट को दी। शर्मा ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड की राज्य कमेटी के सदस्य और सनातन सेवा समिति मालवा जोन के इंचार्ज

सहायक थानेदार सतनाम सिंह और सहायक थानेदार सरबजीत कौर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बोलेरो पिकअप को कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह ने बताया कि ड्राइवर कमलप्रीत सिंह को पकड़ा गया है। वह बरनाला के ग्राम सेखा कैंचियां का रहने वाला है।

कमलप्रीत के दूसरे साथियों की तलाश

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस ने कमलप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो में सवार गायों और एक बछड़े को गोबिंद गौशाला, चिड़क रोड, मोगा में छोड़ दिया गया। कथित अभियुक्त गायों को बरनाला की तरफ से लेकर पठानकोट जा रहा था। प्रकरण की जांच सहायक थानेदार सरबजीत कौर कर रही हैं। पुलिस कमलप्रीत के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar