पंजाब से दूसरे राज्यों में शराब की तस्करी का एक बड़ा प्रकरण सामने आया है। फरीदकोट में पुलिस ने शराब और बीयर से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 752 पेटियां और महंगे ब्रांड की बीयर लोड थी। खेप को छिपाने हेतु ट्रक के ऊपर फूस बिछाई गई थ

गुप्त जानकारी पर चहल रोड पर रोका ट्रक

डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने जानकारी दी कि सीआईए स्टाफ की टीम चहल रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शराब से भरा एक ट्रक इस रास्ते से गुजरने वाला है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर राजस्थान नंबर के ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी शराब की 752 पेटियां और महंगे ब्रांड की बीयर बरामद हुई। पुलिस ने चालक हरि कृष्ण निवासी बीकानेर (राजस्थान) को हिरासत में ले लिया।

बोतलों से स्कैन कोड हटाए, फूस से ढका था ट्रक

डीएसपी के मुताबिक शराब की बोतलों से स्कैन कोड हटाए गए थे। इन कोड के जरिए शराब के ब्रांड, फर्म और सप्लाई से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।

पुलिस को आशंका है कि कोड हटाकर खेप के स्रोत और सप्लाई से जुड़े तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई। ट्रक को ऊपर से फूस से ढका गया था, ताकि शराब की खेप दिखाई न दे।

गुजरात भेजे जाने की जानकारी, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक शराब की यह खेप पंजाब से गुजरात भेजी जा रही थी, जहां शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लोड की गई थी, इसके पीछे कौन लोग हैं और गुजरात में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। चालक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट