नानक साई फाउंडेशन की 12वीं ‘संत नामदेव घुमान यात्रा’ वीरवार को अमृतसर पहुंच गई है। यात्रा में शामिल लोग 20 नवंबर को श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकेंगे और 21 नवंबर को संत नामदेव महाराज की कर्मभूमि श्री क्षेत्र घुमान पहुंचकर दर्शन करेंगे। तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में यात्रा का पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया। यात्रा में 140 लोग शामिल हैं।

पंजाब और महाराष्ट्र के बीच सांस्कृतिक संबंधों को जोड़ने वाली इस यात्रा के जरिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं। यह यात्रा लंगर साहिब गुरुद्वारा नांदेड के मुख्य संत बाबा नरेंद्र सिंह, संत बाबा बलविंदर सिंह, संत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, संत बाबा गुरुदेव सिंह शहीदी बाग आनंदपुर साहिब, संत बाबा सतनाम सिंह पिपली साहिब, संत बाबा बलबीर सिंह और संत बाबा जोगा सिंह करनाल वाले के आशीर्वाद से आयोजित की जा रही है।

नानक साई फाउंडेशन के प्रमुख पंढरीनाथ बोकारे के मार्गदर्शन में चल रही यह यात्रा गुरु नानक देव जी और संत नामदेव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही है। विभिन्न स्थलों के दर्शन के पश्चात यात्रा 25 नवंबर को तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड लौटेगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट