भास्कर न्यूज़ | लुधियाना. स्मॉल स्केल मैनूफैक्चरज एसोसिएशन (रजि.) की ओर से जंता शहर में बाबा विश्वकर्मा महाराज का जन्म दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल ने बताया कि बाबा जी द्वारा बख्शे गए औजारों की वजह से ही उद्योग जगत कारखानों का संचालन कर पा रहा है। इसी अवसर पर चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बाबा जी के जन्म दिवस पर समूचे उद्योग जगत को बधाई दी। कार्यक्रम के बीच उद्योगपति मोहन सिंह कलसी ने अपने बेटे स्वर्गवासी सरबजीत सिंह कलसी की स्मृति में विश्वकर्मा भवन के लिए भवन निधि में एक लाख ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में सविंदर सिंह हूंझण, मनराज सिंह ठुकराल, रजिंदर सिंह कलसी, हरजीत सिंह पनेसर, इंद्रजीत सिंह, दिनेश गोगिया, अशोक पब्बी, सुमेश कोछड़, गगन शर्मा, लखविंदर सिंह लाली, अमरीक सिंह घड़ियाल, मोहन सिंह कलसी, सुरिंदर सिंह ठुकराल, सुखचैन सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, बबला बिरदी, सरबजीत सिंह लोटे, विक्की दुर्गा, हरभजन सिंह और कुलदीप सिंह संधू सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
जंता शहर में श्रद्धा से मनाया बाबा विश्वकर्मा महाराज का जन्म दिवस
कार्यक्रम में अध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल ने बताया कि बाबा जी द्वारा बख्शे गए औजारों की वजह से ही उद्योग जगत कारखानों का संचालन कर पा रहा है। कार्यक्रम के बीच उद्योगपति मोहन सिंह कलसी ने अपने बेटे स्वर्गवासी सरबजीत सिंह कलसी की स्मृति में विश्वकर्मा भवन के लिए भवन निधि में एक लाख ग्यारह हजार रुपये…
EEditor
10 नव॰ 2026, 06:12 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






