अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में फ्लैगशिप एलुमनाई मीट का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डीन एलुमनाई प्रो. अतुल खन्ना और विशेष अतिथि प्रो. ऋषिराज शर्मा रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम संधू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. पवलीन सोनी और डॉ. दिव्या महाजन ने किया। इसी बीच उत्तर भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों व कामयाब स्टार्टअप चला रहे पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुतियों, इंटरैक्टिव गेम्स और केक काटने की रस्म के साथ नेटवर्किंग सेशन का कार्यक्रम हुआ।