पश्चिम बंगाल के 3 जालसाजों ने बठिंडा के एक युवक से 4.27 लाख की ठगी मार ली। आरोपियों ने कोलकाता के नामी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा देकर उसे अपना शिकार बनाया। बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने अस्पताल से नंबर चुराकर युवक को फोन कर झांसे में लिया। युवक को रियायती मेडिकल पैकेज का भरोसा देकर रकम ऐंठ ली। लवी जोशी की शिकायत पर पुलिस ने एसपी सिटी की जांच के आधार पर पति-पत्नी समेत 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई नरिंदर सिंह कर रहे हैं। अब सिलिसिलेवार जानिए ठगी की पूरी कहानी…