अमृतसर | थाना राजासांसी के अंतर्गत बोहड़ी वाला अड्डा, गांव सैसरा कलां के पास कार सवार दो अज्ञात युवकों ने शादी की फोटोग्राफी कर लौट रहे युवक को टक्कर मारकर लूटने की कोशिश की। हरशा छीना के कुक्कड़ावाला निवासी गुरिंदर कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि 25-26 अक्टूबर की मध्यरात्रि जब वह फतेहगढ़ चूड़ियां से लौट रहा था, तो स्विफ्ट कार सवारों ने बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। कैमरा छीनने के बीच विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे युवक की एक टांग घुटने के नीचे से अलग हो गई और बाईं बाजू व गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने 16 नवंबर को दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।