जालंधर| फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन में सड़क पर अवैध कब्जे की वजह से इंडस्ट्री संचालक की इनोवा पलट गई। गनीमत रही कि उनकी जान बाल-बाल बच गई। इंडस्ट्री संचालक बीती रात किताबों के प्रकाशन की प्रेस की तरफ जा रहे थे। लाइटें खराब होने की वजह से रोड पर अंधेरा था। इस दौरान सड़क पर रखे लोहे के रैंप पर कार चढ़ गई और आगे जाकर पलट गई। यह लोहे का रैंप ट्रकों से सामान उतारने के काम आता है। इसे किसी फैक्ट्री संचालक ने सड़क के किनारे ही रखा है। जबकि न कोई रिफ्लेक्टर लगाया और न रोशनी का प्रबंध किया। कार बुरी प्रकार से डैमेज हुई है।