जलालाबाद में फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर बुधवार को कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा माहमूजोहिया टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां कार सामने से आ रही पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

कार में कुल छह लोग सवार थे और समस्त शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में परिवार के इकलौते बेटे जसकरण सिंह सोढ़ी की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया।

थाना अमीरखास के पुलिस अधिकारी मनदीप सिंह के मुताबिक, कार में सवार छह लोग फिरोजपुर की ओर से आ रहे थे। माहमूजोहिया टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही धान की पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम दिला राम निवासी जसकरण सिंह सोढ़ी की जान चली गई। कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से परिजन उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर