लुधियाना के जनकपुरी की गली नंबर 8 में देर रात कुछ युवकों ने कथित तौर पर हंगामा किया। इलाका निवासियों के अनुसार, हमलावरों ने 7 से 10 वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या लगभग 25 से 30 थी। घटना के बीच एक युवक के सिर पर चोट

लोगों ने घरों की छतों से घटना के वीडियो भी बनाए। भीड़ जुटने पर युवक गली से भाग गए।

क्षेत्र निवासियों ने देर रात करीब 12 बजे जनकपुरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

‘बेटे के सिर पर चोट लगी’

महिला नीतू ने आरोप लगाया कि युवक उनके घर आए और ईंटें व बोतलें फेंकीं। उन्होंने बताया, “मेरे बेटे के सिर पर चोट लगी है। उसके 7 टांकें लगे है। हमलावरों ने उसे धमकी दी कि उसकी मां के चेहरे पर तेजाब डाल देंगे।

नीतू के मुताबिक, भागते वक्त युवकों ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जिनमें 2 से 3 एक्टिवा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की युवकों से क्या दुश्मनी थी।

स्थानीय लोगों ने विवाद का कारण बताने में असमर्थता जताई

इलाका निवासी तुषार गुप्ता ने कहा कि युवकों का किसी अन्य व्यक्ति से झगड़ा था, मगर उन्होंने मोहल्ले के लोगों के वाहन तोड़ दिए। उन्होंने दावा किया कि जब उनकी भाभी ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें धमकियां दी गईं।

तुषार ने कहा कि जनकपुरी में चिट्टा बिकने की बात सुनने में आई है, लेकिन यह झगड़ा नशे से जुड़ा था या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि विवाद की वजह से की छानबीन होनी चाहिए और मोहल्ले के लोगों को नुकसान हुआ है।

स्थानीय निवासी सन्नी के अनुसार, लोग घरों में सो रहे थे, तभी मोहल्ले में शोर सुनाई दिया और कुछ युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद था, परंतु उसकी वजह छानबीन का विषय है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट