लुधियाना| स्मॉल स्केल मैनूफैक्चरज एसोसिएशन (रजि.) की ओर से जंता शहर में बाबा विश्वकर्मा महाराज का जन्म दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल ने कहा कि बाबा जी द्वारा बख्शे गए औजारों की वजह से ही उद्योग जगत क

इसी अवसर पर चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बाबा जी के जन्म दिवस पर समूचे उद्योग जगत को बधाई दी। आयोजन के बीच उद्योगपति मोहन सिंह कलसी ने अपने बेटे स्वर्गवासी सरबजीत सिंह कलसी की स्मृति में विश्वकर्मा भवन हेतु भवन निधि में एक लाख ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की।

समारोह में सविंदर सिंह हूंझण, मनराज सिंह ठुकराल, रजिंदर सिंह कलसी, हरजीत सिंह पनेसर, इंद्रजीत सिंह, दिनेश गोगिया, अशोक पब्बी, सुमेश कोछड़, गगन शर्मा, लखविंदर सिंह लाली, अमरीक सिंह घड़ियाल, मोहन सिंह कलसी, सुरिंदर सिंह ठुकराल, सुखचैन सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, बबला बिरदी, सरबजीत सिंह लोटे, विक्की दुर्गा, हरभजन सिंह और कुलदीप सिंह संधू सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

लुधियाना| रख बाग स्थित लुधियाना वेटलिफ्टिंग एंड बॉडीबिल्डिंग क्लब में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम के बीच क्लब के सदस्यों ने प्रशिक्षण में उपयोग होने वाले औजारों और मशीनों की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही समस्त ने खेल जगत में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रवेश चंदर शर्मा, तीन बार के कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता और लुधियाना जिला वेटलिफ्टिंग व बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव, आयोजन में मौजूद रहे। वेटलिफ्टिंग कोच कमलजीत सिंह और क्लब इंचार्ज दमन अरोड़ा ने भी पूजा में भाग लिया। क्लब सदस्यों में राहुल कुमार, मनजीत सिंह, सागर, शशांक मिश्रा, जगवीर सिंह, परवीन, केशव और मनीष शामिल रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर