लुधियाना में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। हादसा काराबारा चौक के पास नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ।

बस ड्राइवर ने कथित तौर पर लापरवाही से बस चलाते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही जान गंवा दी। थाना दरेसी पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर बस बरामद कर ली है।

सूचना देते हुए मृतक की पत्नी सविता देवी ने बताया कि उसका पति रणजीत महतो (40) 19 नवंबर को अपना ई-रिक्शा लेकर घर से काम हेतु निकला था। वह बस्ती जोधेवाल की तरफ से जालंधर बाइपास की ओर जा रहा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

जब वह नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर काराबारा चौक के पास पहुंचा तो बस नंबर PB11CV-1487 के चालक हरप्रीत सिंह ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए उसके पति के ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

हादसे में रणजीत महतो को काफी चोटें आईं, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। सिर पर पहिए चढ़ने की वजह से मृत्यु हुई है। पुलिस ने जांच के बीच बस चालक हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया और हादसे में शामिल बस भी बरामद कर ली।

परिवार में अकेला था कमाने वाला मृतक

मृतक अपने परिवार में कमाने वाला अकेला ही था। उसके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। चारों बेटियां अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ती हैं। पिता की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना दरेसी पुलिस ने अभियुक्त चालक के खिलाफ BNS की धाराओं 281, 106(1), 324(4) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट