लुधियाना के फोकल पॉइंट क्षेत्र में उदेरा पेपर मिल में काम करते वक्त मशीन की चपेट में आने से मजदूर समरथ माझी की जलकर जान चली गई। वह लगभग तीन साल से मिल में काम कर रहा था। प्रकरण की पड़ताल कर रहे एएसआई रणधीर सिंह ने जानकारी दी कि समरथ माझी फैक्ट्री में काम कर रहा था, तभी वह मशीन की चपेट में आ गया। हादसा किन हालात में हुआ और मजदूर मशीन की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।