- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Drug Racket | MLA Daljit Singh Grewal Bhola Office Chitta News
पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना में चिट्टे की बिक्री को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।
हलका पूर्वी में MLA दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के दफ्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर गंदे नाले की पुली पर चिट्टा आसानी से उपलब्ध करवाने का दावा किया जा रहा है।
यहां नशेड़ी खुलेआम घूमते हैं और ग्राहक को देखते ही चिट्टा दिलवाने की बात करने लगते हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल चिट्टा बिकने की हकीकत जानने हेतु घटनास्थल पर पहुंचकर स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें एक नहीं, बल्कि दो लोग चिट्टा उपलब्ध करवाने हेतु सक्रिय नजर आए।
स्टिंग के बीच दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने एक युवक से चिट्टे के बारे में पूछा तो उसने पहले माल के बारे में सूचना ली और फिर आधा ग्राम चिट्टा 600 रुपए में दिलवाने की बात कही।
जब रिपोर्टर ने पूछा कि कितनी देर में मिल जाएगा तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के उत्तर दिया कि एक मिनट में आ जाएगा। रिपोर्टर ने माल की शुद्धता को लेकर सवाल किया तो युवक ने बाहर से प्योर माल दिलवाने का दावा किया।
इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक भी ग्राहक को चिट्टा दिलवाने हेतु आगे आ गया। उसने रिपोर्टर से पूछा कि कितना माल लेना है और खुद माल दिलवाने की बात कही। दोनों के बीच ग्राहक को अपने जरिए चिट्टा दिलवाने को लेकर बातचीत होती रही।
एक युवक ने बताया कि दूसरे की बात छोड़कर वह अपने कृष्णा चाचा से बढ़िया माल दिलवाएगा। वहीं दूसरे युवक ने हैंड टू हैंड पैसे देकर माल लेने की बात कही।
महिला नशे में, नशेड़ी के हाथ में टीका, तस्कर ने एक मिनट में माल मंगवाने का किया दावा
भास्कर की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो आसपास कई नशेड़ी घूमते मिले। कुछ के हाथों में नशा करने हेतु इस्तेमाल होने वाले टीके थे। इसी दौरान हाथ में टीका पकड़े एक महिला को भी चिट्टा उपलब्ध करवाने की बात सामने आई।
घटनास्थल पर मौजूद युवक ने एक मिनट में माल मंगवाने का दावा किया। इससे स्पष्ट हुआ कि पुली के आसपास चिट्टा उपलब्ध करवाने हेतु लोग सक्रिय हैं और ग्राहक को अपने साथ ले जाने तक की पेशकश कर रहे हैं।
बाहरी व्यक्ति को शक की नजर से देखते हैं, आक्रमण करने से भी नहीं करते परहेज
स्थानीय स्तर पर सामने आई सूचना के अनुसार, नशा तस्करों ने नाले की पुली के आसपास अपने लोगों को तैनात कर रखा है। यहां कोई बाहरी व्यक्ति घूमता दिखाई दे तो उसे शक की नजर से देखा जाता है। ऐसे लोगों के साथ मारपीट और हमला करने की आशंका भी बनी रहती है। इस कारण क्षेत्र में नशे की गतिविधियों की पड़ताल करना भी आसान नहीं है।
विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के दफ्तर से गुजरता रास्ता, जहां नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है।
विधायक के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर इस प्रकार चिट्टा उपलब्ध करवाने के दावे पुलिस की कार्रवाई और निगरानी पर सवाल खड़े करते हैं। पुलिस और सरकार की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन असलियत अलग मिली।
अब पढ़िए नशेड़ी से भास्कर रिपोर्टर की वार्ता
नशेड़ी: राम-राम बाऊ जी।
रिपोर्टर: माल है कहीं?
नशेड़ी: कौन-सा माल, सामान?
रिपोर्टर: हां।
नशेड़ी: मिल जाएगा।
रिपोर्टर: कैसे देते हैं?
नशेड़ी: आधी देते हैं 600 रुपए की।
रिपोर्टर: आधी 600 की है, परंतु कितनी देर में मिल जाएगी?
नशेड़ी: एक मिनट में आ जाएगी।
रिपोर्टर: है प्योर माल या ऐसे ही है?
नशेड़ी: एकदम प्योर माल दिलवाऊंगा, बाहर वाला।
रिपोर्टर: वही काम न हो कि मिक्स माल हो।
दूसरा नशेड़ी: आइए, मैं आपको माल दिलवा देता हूं। लेना आपने कितना है?
पहला नशेड़ी: आप इसकी बात छोड़ें, मैंने आपको बढ़िया माल दिलवाना था, अपने कृष्णा चाचा से।
दूसरा नशेड़ी: हैंड टू हैंड पैसे दे और माल ले।
पहला नशेड़ी: आप एक बार चीज लगाकर देखना बस। पन्नी पर पीते हो आप?
रिपोर्टर: हां।
नशेड़ी: स्कूटी पर आप आगे होइए, मुझे साथ बैठाएं। मैं लेकर चलता हूं।
इस प्रकरण में थाना डिविजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप और एसीपी पूर्वी राज कुमार से सूचना लेनी चाही लेकिन किसी अधिकारी से बात नहीं हो सकी।
पुलिस का पक्ष
इस मामले में एसीपी राजकुमार ने कहा कि कई बार पुलिस की टीमों ने यहां रेड की है। पुलिस ने कई बार लोगों को पकड़ा भी है परंतु फिर भी स्लम क्षेत्र होने की वजह से अनैतिक काम करने वाले लोग इधर-उधर छिप जाते हैं । इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग और बढ़ाई जाएगी ताकि नशा तस्करों को पूछा जा सके।







