गुरुद्वारा नवमी पातशाही शोक निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर शहर में संत सिपाही गतका अखाड़ा मिसल शहीदां तरना दल हरियां बेलां और बाबा फतेह सिंह फाउंडेशन की ओर से रविवार 6 दिसंबर को महल्ला निहंग सिंहां घुड़ दौड़ और गतके का प्रदर्शन होगा। तैयारी हेतु नगर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान प्रबंधक कमेटियों और समूह सिंह सभाओं के पदाधिकारियों ने शनिवार के मीटिंग की।

बाबा भवनजीत सिंह ने बताया ने बताया कि आयोजन लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक डा. बीआर अंबेडकर चौक के खेल मैदान में होगा। मोहल्ला निहंग सिंहां सुबह 10 बजे बस्ती पीरदाद नजदीक रानी बाग से नगर कीर्तन के रूप में आरंभ होगा और गुरुद्वारा बाबा बुड्डा जी, शहीद बाबा बचित्र सिंह, बस्ती मिट्ठू, गुरु नानक देव जी नगर, आदर्श नगर, झंडियां वाला पीर, बस्ती अड्डा, भगवान वाल्मीकि चौक, डा. बीआर अंबेडकर चौक से होता हुआ दोपहर तीन बजे लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डा. बीआर अंबेडकर चौक पार्क पहुंचेगा। वहां घुड़सवारी और गतका के जौहर दिखाए जाएंगे।

इस घटनास्थल पर 96 करोड़ी बाबा बलवीर सिंह जी, भाई नागर सिंह जी तरना दल हरियां बेलां, संत बाबा मेजर सिंह जी, संत जीत सिंह जी निर्मल कुटिया जौहलां, भाई ईशर सिंह जी, बाबा हरी सिंह, एसजीपीसी के प्रमुख सचिव जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, तरसेम सिंह मोरांवाली, सुखबीर सिंह कवीशरी जत्था समेत अन्य निहंग सिंह जत्थेबंदियां शिरकत करेंगी। 5 दिसंबर को शाम 6:00 से रात 10:00 तक कीर्तन समागम होंगे जिसमें भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, भाई सुखविंदर सिंह, भाई सिमरजीत सिंह गुरबाणी कीर्तन से अपनी हाजिरी लगवाएंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस घटनास्थल पर बाबा भूपिंदर सिंह, बाबा अमरीक सिंह, भाई मनसंजम सिंह, भाई पाल सिंह बाबा बघेल सिंह, भाई सुरजीत सिंह और सिंह सभाओं से गुरु कृपाल सिंह, गुरबख्श सिंह जुनेजा, कंवलजीत सिंह ओबेरॉय, कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह पहलवान, गुरजीत सिंह पोपली, दविंदर सिंह रहेजा, हरजोत लक्की मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट