वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा की ओर से दयानंद शहर में मीटिंग हुई। यह बैठक वाइस पंजाब प्रधान बाबा मनजीत सिंह सैनी, माझा जोन चेयरमैन परमजीत कौर, शहरी वाइस पंजाब प्रधान यूनिस व महिला यूथ उत्तरी हलका लवप्रीत कौर की अगुवाई में हुई। इसमें मोर्चे की गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ। मीटिंग में सुखविंदर कौर, बलजीत कौर, मनीषा, मायो, हरजिंदर कौर, मनजीत कौर सहित हनी, चिराग, अमरजीत, रितिक व विशाल संगठन में शामिल हुए। सभी ने संगठन की एकजुटता-मजबूती हेतु मिलकर काम करने पर जोर दिया।