जालंधर में फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड (एफआईटी) की मासिक मीटिंग बुधवार शाम होटल गोल्डन ट्यूलिप में हुई। इसकी अध्यक्षता एफआईटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। जालंधर सेंट्रल से आप के उम्मीदवार नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर, पार्षद अश्वनी अग्रवाल और प्रशांत गम्भीर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस मीटिंग में औद्योगिक विकास, बुनियादी सुविधाओं, बिजली आपूर्ति, प्रदूषण नियंत्रण नियमों एवं सौर ऊर्जा के जरिए लागत घटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील शर्मा ने पीएसपीसीएल से जुड़ी समस्याओं, सेकेंडरी एमिशन कंट्रोल उपकरणों की अनिवार्यता, औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों, सीवरेज और अतिक्रमण का विषय भी उठाया।

नितिन कोहली ने इन मुद्दों पर चर्चा हेतु एफआईटी प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री भगवंत मान से शीघ्र बैठक करवाने का भरोसा दिया। मेयर वनीत धीर ने शहर निगम की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं सुधारने के प्रयासों की सूचना दी और आगामी चुनाव में उद्योग जगत से समर्थन मांगा। इस कार्यक्रम में 10 युवा उद्यमियों-चेतन शेखावत, विनायक शर्मा, प्रकुल प्रभाकर, साहिल कक्कड़, रक्षित (एलीट ट्रांसफॉर्मर्स), पवनीत पाल सिंह, शुभम अग्रवाल, राघव महेंद्रू, पीयूष कपूर (महाराजा सेल्स) और आकाश अग्रवाल (अग्रवाल पेंट्स) को सम्मानित किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

जन. सेक्रेटरी नवनीत दीपक और भूपेश मैनी ने पहल को नेटवर्किंग व अनुभव साझा करने से जोड़ा। इसी बीच हुए सौर ऊर्जा सेमिनार में ल्यूमिनस के अधिकृत वितरक वेल फ्लाई सोलर के मालिक करण मल्होत्रा की टीम के विकास शर्मा, अमनदीप सिंह, गुरिंदर बराड़ और खुशविंदर बराड़ ने लाइव डेमो दिया।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट