- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Medical Practitioners To Launch Agitation Across Punjab If Demands Are Not Met: Association
मेडिकल प्रेक्टिशनर्स की लंबित मांगों को लेकर मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया तो पूरे पंजाब में राज्यस्तरीय व्यापक और तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
एसोसिएशन की जिला बठिंडा इकाई की जिला स्तरीय बैठक टीचर होम में जिला प्रधान डॉ. मेवा सिंह बराड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत शहीद भाई परमिंदर सिंह छोटा को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मीटिंग में विशेष रूप से राज्य उपाध्यक्ष डॉ. गुरदीप सिंह घुद्दा शामिल हुए। मंच संचालन जिला महासचिव डॉ. मनप्रीत सिंह बुर्ज डल्ला ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, संगठनात्मक ढांचे को बेहतर करने और ब्लॉक स्तर पर आ रही समस्याओं के अलावा मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला महासचिव डॉ. मनप्रीत सिंह बुर्ज डल्ला ने बताया कि संगठन की असली ताकत एकता, अनुशासन और सदस्यों के आपसी सहयोग में है।
डॉ. मनप्रीत सिंह ने बताया कि मेडिकल प्रैक्टिशनर लंबे समय से रजिस्ट्रेशन की मांग उठा रहे हैं। सरकार ने पहले भी इस रिश्ते में भरोसा दिया था, परंतु अब तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया। सरकार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर इस वर्ग को उनका बनता अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रैक्टिशनर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इसलिए उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक में जिला संरक्षक डॉ. बूटा सिंह सिवियां, सलाहकार डॉ. जगतार सिंह फूल, उपप्रधान डॉ. लखविंदर सिंह लक्की, सहायक सचिव डॉ. सुखदर्शन सिंह, कार्यकारी सदस्य डॉ. हरदीप सिंह कोटली, भुच्चो मंडी ब्लॉक प्रधान डॉ. जसवीर सिंह संधू, बठिंडा-2 के प्रधान डॉ. रेशम सिंह संधू, संगत ब्लॉक प्रधान डॉ. गुरदीप सिंह, तलवंडी साबो के प्रधान डॉ. गुरमेल सिंह घई और नथाना के प्रधान डॉ. हरजीत सिंह पूहला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।







