- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Mansa Mandi Paddy Procurement Controversy | Farmers Protest Cut Demand
मानसा की अनाज मंडी में धान की खरीद न होने और कथित तौर पर भारी कटौती मांगे जाने से परेशान किसानों का सब्र जवाब दे गया है। खरीद प्रक्रिया में हो रही देरी और शोषण के विरोध में अनेक किसान अब अपनी फसल मंडी से उठाकर वापस घर ले जाने को मजबूर हो गए हैं।
मंडी में बैठे किसान अशोक सिंह, हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने इल्जाम लगाया कि वे पिछले 10 दिनों से अपनी उपज लेकर बैठे हैं, परंतु उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही। हर बार धान में 20 प्रतिशत से अधिक नमी बताकर खरीद से इनकार कर दिया जाता है। किसानों का आरोप है कि कुछ राइस मिल मालिक अफसरों के साथ मिलीभगत कर फसल खरीदने के बदले प्रति क्विंटल 6 से 8 किलो धान की कटौती मांग रहे हैं।
अनेक दिनों से परेशान थे कृषक
किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए बताया कि पिछले अनेक दिनों से परेशान होने के बाद भी न तो कोई अफसर उनकी समस्या सुनने मंडी पहुंचा है और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि आया है। सरकारी दावों को खोखला बताते हुए किसानों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी फसल औने-पौने दामों पर या कटौती के साथ नहीं बेचेंगे।
इसी के चलते अन्नदाताओं ने मंडी से धान वापस घर ले जाने का निर्णय किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उच्च अफसर फौरन मंडियों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लें और बिना किसी कटौती के धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करें।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







