मोगा में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

मोगा के ग्राम नथूवाला जदीद में 26 नवंबर कोआयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत होगी। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल होंगे। प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन को कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगो

मोगा में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, पीने के पानी, साफ-सफाई और बैठने के उचित इंतजाम किए गए हैं। लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने हेतु विशेष ट्रैफिक योजना तैयार की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। समस्त व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का फायदा कार्यक्रम में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, इससे पात्र लाभार्थियों तक सरकारी राशन और जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में सहायता मिलेगी। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट