दिवाली के त्योहार को देखते हुए मोगा पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु जिले की सीमाओं, बाहरी इलाकों, व्यस्त बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में दाखिल होने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है और चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों समेत सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था से कोई करार नहीं एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाकों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जांच प्रक्रिया के बीच आम नागरिकों और यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए।
मोगा में दिवाली पर पुलिस अलर्ट:एंट्री पॉइंट्स बढ़ाई चौकसी, एसएसपी बोले- चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी
दिवाली के त्योहार को देखते हुए मोगा पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु जिले की सीमाओं, बाहरी इलाकों, व्यस्त बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
EEditor
7 नव॰ 2026, 05:49 pm 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






