मोगा में दिवाली के मद्देनजर शहर में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ढींडसा के नेतृत्व में ये मार्च नगर के बाजारों, दाना मंडी और आसपास के इलाकों से होकर गुजरा। जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने जानकारी दी कि दिवाली को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाजारों और धार्मिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। माहौल खराब करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा एसएसपी ने कहा कि जो भी शरारती तत्व शहर का अमन शांति भंग करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शहर में कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
निहाल सिंह वाला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला:दीवाली से पहले बाजारों, दाना मंडी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई
मोगा में दिवाली के मद्देनजर शहर में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ढींडसा के नेतृत्व में ये मार्च नगर के बाजारों, दाना मंडी और आसपास के इलाकों से होकर गुजरा।
EEditor
7 नव॰ 2026, 06:20 pm 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






