- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Punjab Moga Police Arrest Two With Heroin And Narcotics Pills
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने गश्त और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 नशीली गोलियां और 15 ग्राम हेरो
पहला प्रकरण: गुप्त जानकारी पर 90 नशीली गोलियों सहित दबोचा
पहले प्रकरण में थाना सिटी साउथ मोगा के सहायक थानेदार (ASI) सरताज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 नवंबर की सुबह करीब 5:35 बजे ग्राम मलियां वाला इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर देवा चंद साहो पुत्र राम साहो (निवासी कैम्ब्रिज स्कूल के पीछे, मोगा) को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 90 खुली नशीली गोलियां बरामद हुईं।
दूसरा मामला: गश्त के बीच 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार दूसरे प्रकरण में थाना कोट ईसे खां के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी 13 नवंबर की रात लगभग 8:15 बजे ग्राम दौलेवाला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने किली गाधरां निवासी बिट्टू सिंह पुत्र बचित्र सिंह को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







