- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Punjab Teachers Protest In Sangrur | Demand DA Arrears & Honorarium Hike
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के निहाल सिंह वाला ब्लॉक के शिक्षक 19 नवंबर को संगरूर में होने वाले कर्मियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त स्थायी मोर्चे में शामिल होंगे। संगठन ने निर्णय किया है कि शिक्षक छुट्टी लेकर इस प्रदर्शन में पहुंचेंगे औ
ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप माछिके, सचिव गुरमीत झोरान, उपाध्यक्ष सुखजीत कुसा, वित्त सचिव जसवीर सैदोके, प्रेस सचिव हीरा सिंह ढिल्लों और महिला विंग की नेता अमरजीत कौर पट्टो व लखवीर कौर बुर्ज हमीरा ने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अध्यापक भारी संख्या में मोर्चे में शामिल होंगे।
19 नवंबर को शामिल होंगे अध्यापक
उन्होंने बताया कि संगरूर के डीसी कार्यालय के सामने 13 से 19 नवंबर तक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का संयुक्त स्थायी मोर्चा चल रहा है। निहाल सिंह वाला ब्लॉक के अध्यापक 19 नवंबर को इसमें शामिल होंगे।
अध्यापक नेताओं ने कहा कि चुनाव के बीच शिक्षकों, कर्मियों और पेंशनभोगियों से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वादे पूरे करने का दावा कर लोगों को गुमराह कर रही है।
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग
शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 15-01-2015 का कर्मचारी विरोधी पत्र रद्द करने और 17-07-2020 का अध्यापक विरोधी पत्र वापस लेने की मांग की। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने और एनएसक्यूएफ शिक्षकों को महकमा में नियमित करने की भी मांग रखी।
इसके अतिरिक्त, नवीन शिक्षकों को नियमित करने, मानदेय पाने वाले कर्मचारियों का मानदेय दोगुना करने और महंगाई भत्ते (डीए) का पूरा बकाया देने की मांग की गई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







