- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Road Controversy | Councilor Gurpreet Kaur Ubha Demands Probe
मोहाली नगर निगम के अधीन आने वाले संभालकी गांव में नई बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण के अगले ही दिन सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी। वार्ड नंबर 41 की पार्षद गुरप्रीत कौर उभा ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण में घटिया
पार्षद के अनुसार, सड़क की सतह को हाथ से रगड़ने पर ही सामग्री बाहर निकलने लगी। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी सड़क की परत उखड़ना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित अधिकारियों की निगरानी पर प्रश्न खड़े करता है। जनता के टैक्स से होने वाले विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
सैंपल की लैब जांच कराने की मांग
गुरप्रीत कौर उभा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय छानबीन कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला में पड़ताल करवाई जाए। साथ ही सड़क का तकनीकी निरीक्षण भी कराया जाए, ताकि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और काम की गुणवत्ता का पता चल सके।
पार्षद ने कहा कि यदि जांच में ठेकेदार या संबंधित अफसरों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को लंबे वक्त तक सुविधा देना है, न कि कुछ ही समय में दोबारा मरम्मत की नौबत आना।
डीसी ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर
इधर, मोहाली के डीसी आदित्य डाचलवाल ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की मासिक समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को सभी काम तय समयसीमा में पूरे करने और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा कराने और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







