पट्टी हलके के ग्राम तूत में नशे की ओवरडोज से युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रितपाल सिंह (20) के रूप में हुई है। मृतक के चाचा सुखदेव सिंह ने कहा कि प्रितपाल के पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। परिवार में उसकी मां, वह खुद और बड़ा भाई रहते थे। बड़ा भाई किसी प्रकरण में जेल में बंद है। बीती रात प्रितपाल ने गली के एक घर से कथित तौर पर नशीला पदार्थ खरीदा और घर के बाथरूम में नशे का टीका लगा लिया, जिससे उसकी जान चली गई।

चाचा सुखदेव सिंह ने इल्जाम लगाया कि गांव में खुलेआम नशा बिक रहा है लेकिन रोकने हेतु ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने दावा किया कि मोहल्ले में पिछले 3-4 माह में नशे से 5 से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। घटनास्थल से 500 मीटर दूर पुलिस चौकी है फिर भी नशे की बिक्री नहीं रुक रही है। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना आवश्यक है...

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट