स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए तलवन चौक नूरमहल स्थित सेवा केंद्र को सब तहसील परिसर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसायटी (गुड गवर्नेंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, मोहाली) ने इस रिश्ते में जालंधर के ड

सोशल वर्कर बाल कृष्ण बाली (निवासी गांव सुन्नर कलां, तहसील फिल्लौर) ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष तलवन चौक स्थित सेवा केंद्र को सब तहसील नूरमहल में स्थानांतरित करने की मांग रखी थी। बाली के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनकी इस जनहितैषी मांग को स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की जनरल ब्रांच से जारी पत्र (क्रमांक CMO GENGenDak/2023/GA-3/5907383, दिनांक 28-9-26) के आधार पर अब महकमा हरकत में आ गया है। मोहाली स्थित ई-गवर्नेंस सोसायटी ने डिप्टी कमिश्नर को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि सेवा केंद्र को तहसील परिसर में शिफ्ट करने के मामले की शीघ्र जांच कर अपनी टिप्पणी और सिफारिशें भेजी जाएं। इसके अलावा, सेवा केंद्र से जुड़े जरूरी दस्तावेजों में समस्त विवरण भरकर, उन पर अधिकृत हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर लगाकर समयबद्ध तरीके से भेजने को भी कहा गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

सेवा केंद्र के सब तहसील में शिफ्ट होने से नूरमहल और आसपास के गांवों के लोगों को अपने प्रशासनिक और राजस्व संबंधी काम एक ही छत के नीचे करवाने में बड़ी राहत मिलेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट