- Hindi News
- Local
- Punjab
- Gurdaspur
- Gurdaspur Road Accident | Friends Killed Over Land Dispute Murder Case
गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक मुख्य रास्ता पर हुए एक सड़क हादसे में 2 दोस्तों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार थाना मजीठा के अंतर्गत आते ग्राम पंधेर कलां निवासी हरविंदर सिंह और प्रीतम सिंह बाइक पर जा रहे थे। इसी बीच कार ने उन्हें टक्
दोनों दोस्त जमीनी विवाद के चलते तहसील कार्यालय गए थे और वापस आते वक्त मार्ग में हादसा हो गया। घटना के पश्चात मृतकों के परिजनों ने इसे महज एक हादसा मानने से इनकार करते हुए पुराने जमीनी विवाद के चलते साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
7 किल्ले जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक प्रीतम सिंह के भतीजे राजबीर सिंह ने सूचना देते हुए जानकारी दी कि दोनों दोस्त बीते दिन किसी काम से डेरा बाबा नानक तहसील गए थे। उन्होंने बताया कि हरविंदर सिंह का गांव हरदोरवाल में लगभग 6 से 7 किल्ले जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा था और इस जमीन का कब्जा पुलिस की सहायता से लिया जाना था।
राजबीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब दोनों दोस्त तहसील से वापस लौट रहे थे, तो मार्ग में विरोधी पक्ष ने सुनियोजित तरीके से सड़क हादसे का रूप देकर दोनों की हत्या कर दी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष छानबीन करने, दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
मामले की पुष्टि करते हुए थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्ति डेरा बाबा नानक से फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ जा रहे थे, तभी मार्ग में हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ के मुताबिक, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







