अमृतसर की पावन धरती पर वीरवार सुबह लगभग 4 बजे विश्व प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने पहुंचीं। इसी बीच उन्होंने भूरे रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर गुरु घर का रुमाला साहिब सजाया हुआ था। बेहद

गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने के पश्चात मैरी कॉम ने यहां के आध्यात्मिक वातावरण, शांति और सेवा भावना की खूब सराहना की। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर गोल्डन टेंपल परिसर की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने अनुभव को आत्मा को छू लेने वाला कहा।

मैरी कॉम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ स्थान सीधे आपकी आत्मा को छू जाते हैं और गोल्डन टेंपल उन्हीं में से एक है। उन्होंने यहां की दिव्यता, शांति, कार सेवा और लंगर की निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पवित्र स्थान हमें सिखाता है कि सच्ची महानता विनम्रता, आस्था और इंसानियत में ही है। पोस्ट के अंत में उन्होंने 'वाहेगुरु जी मेहर करन' लिखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विज्ञापनIn-Article Banner

बॉक्सिंग जगत में 'मैग्निफिसेंट मैरी' का स्वर्णिम सफर

गौरतलब है कि मणिपुर के एक साधारण कृषक परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली एमसी मैरी कॉम भारतीय खेल जगत की बड़ी शख्सियतों में शामिल हैं। उन्होंने तमाम मुश्किलों और चुनौतियों को पार करते हुए मुक्केबाजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

मैरी कॉम छह बार विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र का मान बढ़ाया। इसके साथ ही 2014 एशियन गेम्स और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने भारत हेतु स्वर्ण पदक हासिल किए।

खेलों में उनके अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट