- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Jathedar Gargaj Message In Nankana Sahib | Sikh Youth Tradition Advice
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित गुरमत समागम में शिरकत की। इसी बीच उन्होंने संगत को श्री गु
जत्थेदार गड़गज ने सिंधी समुदाय सहित गुरु नानक नाम लेवा सिख संगत से अपील की कि वे अपनी पुरानी परंपरा के मुताबिक परिवार के पहले बच्चे को पूर्ण सिख स्वरूप में तैयार करें। उन्होंने कहा कि सिख परिवारों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को सिखी से जोड़ना चाहिए और सिख सिद्धांतों के मुताबिक जीवन जीने की प्रेरणा देनी चाहिए।
केश कटवाने वाले युवाओं को पाकिस्तान के सिखों से सीख लेने का संदेश
उन्होंने चढ़ते पंजाब के उन सिख युवाओं को भी संदेश दिया, जो अपने केश कटवाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले सिखों से उन्हें सीख लेनी चाहिए। वहां सिख समुदाय कठिन परिस्थितियों के बाद भी अपने धर्म और सिख स्वरूप को संभालकर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में रहने वाला कोई भी सिख अपने केश नहीं कटवाता। ऐसे में युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पिशौरी और सिंधी संगत से सेवा और श्रद्धा की भावना सीखने की अपील
जत्थेदार गड़गज ने चढ़ते पंजाब से श्री ननकाना साहिब पहुंची संगत से यह भी बताया कि वे यहां की पिशौरी और सिंधी संगत से सेवा और श्रद्धा की भावना सीखकर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर ये संगत बड़े प्रेम और समर्पण के साथ सेवाएं निभाती है।
इसी बीच जत्थेदार ने श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व मनाने पहुंचे सिख श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि संगत के मन में अपने बिछड़े हुए गुरुधामों के दर्शन करने को लेकर काफी उत्साह और प्रसन्नता है। भारी संख्या में श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने हेतु यहां पहुंचे हैं। उन्होंने अरदास की कि श्री गुरु नानक देव जी अपनी संगत पर कृपा करें और सभी श्रद्धालुओं को बिछड़े हुए गुरुधामों के खुले दर्शन-दीदार करने का अवसर मिलता रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







