- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Punjab Mahila Akali Dal New Organizational List | Sukhbir Singh Badal
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने महिला विंग को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महिला अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सूचना देते हुए कहा कि पहली सूची में पार्टी के प्रति समर्पित, मेहनती, अनुभवी और लंबे समय से जुड़ी महिला नेत्रियों को विभिन्न अहम पदों पर जगह दी गई है, ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके। जारी की गई सूची के मुताबिक, प्रदेश भर से 10 वरिष्ठ महिला नेत्रियों को महिला अकाली दल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। जबकि, विभिन्न जिलों की 14 सक्रिय महिला नेत्रियों को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।
रचना ओबराय को जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी
वहीं, पार्टी नेतृत्व ने रचना ओबराय पर भरोसा जताते हुए उन्हें महिला अकाली दल की जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया है। इसके अलावा 12 महिला नेत्रियों को सेक्रेटरी (सचिव) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने हेतु 7 महिला नेत्रियों को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा से काम करते हुए महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







